Maiya Samman Yojana 2025 : केंद्र सरकार के साथ-साथ कई सारी राज्य सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण करने के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। झारखंड राज्य सरकार ने भी राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मइयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। सरकार इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर ₹2500 राशि देती है।

झारखंड में अधिकतर महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। झारखंड राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के तहत लगभग 45 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाएं अपने बच्चों की अच्छी परवरिश और अच्छी शिक्षा दे सकते हैं और साथ में अपनी आर्थिक स्थिति ठीक कर सकती हैं। मइयां सम्मान योजना क्या है, मइयां सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है, मइयां सम्मान योजना पात्रता और मइयां सम्मान योजना आवेदन से जुड़ी आपको पूरी जानकारी नीचे मिलेगी।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना ( Maiya Samman Yojana 2025 )
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत झारखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा की गई थी। सरकार इस योजना के तहत गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में पहले महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद मिलती थी, लेकिन बाद में राज्य सरकार के द्वारा इसे बढ़ाकर हर महीने ₹2500 कर दी गई है।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत अभी तक महिलाओं के बैंक अकाउंट खाते में 6 किस्त का पैसा प्राप्त हो चुका है। इस योजना में पहले चरण के तहत महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब राज्य सरकार की तरफ से इस योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को लाभ देने के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत उन सभी महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा है जो आर्थिक रूप से गरीब है और जीवन यापन करने में असमर्थ हैं। सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने घर परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकती हैं और बच्चों की अच्छी शिक्षा दे सकती हैं। सरकार के द्वारा इस योजना में महिलाओं के बैंक अकाउंट खाते में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से हर महीने ₹2500 की आर्थिक राशि ट्रांसफर करती है।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के पात्रता
- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड में रहने वाली आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर महिलाओं को मिलता है।
- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला की पारिवारिक इनकम ₹300000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- मइयां सम्मान योजना में केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलता है जिनकी उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में है।
- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में केवल गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड धारक महिलाएं ही आवेदन अप्लाई कर सकती हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।
- अगर महिला के परिवार में कोई व्यक्ति आई करदाता है या फिर सरकारी नौकरी के पद पर कार्यरत है तो उस महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
मइयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए और आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिला के पास नीचे बताए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- वैलिड मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- चार पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सबसे पहले आवेदन करना होगा, आवेदन फॉर्म कैसे अप्लाई करना है इसके बारे में हम आपको नीचे पूरी जानकारी देंगे –
- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आप ऑफिशल वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/ को ओपन करें।
- आपको ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है और वहां पर आपको राइट कॉर्नर पर जाकर ट्रिपल डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आप यहां पर अप्लाई आवेदन फार्म के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फार्म का पीडीएफ डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- आवेदन फार्म का पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंटआउट निकाल ले।
- आवेदन फार्म में आप मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी एड्रेस के साथ-साथ दूसरी जानकारी को भरें।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारी भरने के बाद आप ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी आप आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
- अब आप आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग कार्यालय में जाकर जमा करें।
नोट : अगर आप सभी महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्रिंट आउट निकालने में किसी भी तरह की समस्या होती है तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर नजदीकी महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में महिलाओं को कितने रुपए मिलते हैं ?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलते हैं, जो की डीबीटी के द्वारा हर महीने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें ?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर नजदीकी महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना पात्रता क्या है ?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला को झारखंड का निवासी होना चाहिए और साथ में महिला के पास गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड होना चाहिए।
Read also : Pradhanmantri Samman Nidhi Yojana